ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सुशील मोदी ने खोला राज, मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे नीतीश कुमार, BJP...

सुशील मोदी ने खोला राज, मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे नीतीश कुमार, BJP नेताओं ने ऐसे मनाया

28-Dec-2020 10:28 AM

By Ganesh Samrat

PATNA :  पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर राजकीय समारोह में शामिल होने पहुंचे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा 2020 चुनाव परिणाम आने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे. 

सुशील मोदी ने बताया  कि चुनाव में जदयू का प्रदर्शन निराशाजनक था. जिसके बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने से इंकार कर दिया था. लेकिन बीजेपी और जदयू के नेताओं ने उन्हें समझाया. हमने उन्हें बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव आपके चेहरे और आपके नेतृत्व में लड़ी गई है इसलिए आप ही बिहार के सीएम बनेंगे. हमने उन्हें समझाया कि बिहार की जनता भी आपको ही सीएम देखना चाहती है. इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि अरुणाचल की घटना का बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में 5 साल एनडीए की सरकार मजबूती से चलेगी. 

इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि  बिहार में जेडीयू,बीजेपी के रिश्ते की नींव रखने वाले अरुण जेटली के जयंती के मौके पर हम उन्हें याद कर रहे हैं.अरुण जेटली जैसे शख्सियत कोई दूसरा नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि अरुण जेटली अगर जिंदा होते हैं तो किसानों का आंदोलन इतना लंबा नहीं चलता. वह कोई न कोई रास्ता जरुर निकाल लेते.