ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / सुशील मोदी ने नंदकिशोर यादव के लिए मांगा वोट, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया...

सुशील मोदी ने नंदकिशोर यादव के लिए मांगा वोट, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

18-Oct-2020 08:40 PM

By Badal

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेता चुनाव के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. रविवार को डिप्टी सीएम  सुशील मोदी ने पटना सिटी सीट से भाजपा उम्मीदवार और बिहार सरकार में मंत्री नंदकिशोर यादव के लिए वोट मांगा. कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने पार्टी वर्कर का हौसला बढ़ाया और नंदकिशोर यादव को जिताने की अपील की.


विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने में जुटी हुई हैं. इसको लेकर पटना सिटी के चौक शिकारपुर इलाके में स्थित रामदेव सामुदायिक भवन में एनडीए की ओर से सभा का आयोजन किया गया. जहां सैकड़ों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहें. 


इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री  नंदकिशोर यादव, सम्राट चौधरी जी, शोक चौधरी, आर सी पी सिंह उपस्थित रहें. एनडीए के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें विधान सभा चुनाव में घर-घर जा कर लोगों से मतदान महापर्व में भाग लेने की अपील करने की.


रविवार को सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव के ऊपर जमकर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "तेजस्वी प्रसाद यादव ने विपक्ष के नेता जैसे संवैधानिक पद की मर्यादा का कभी ध्यान नहीं रखा, इसलिए वे सदन से 33 दिनों तक स्पीकर को सूचित किये बिना गैरहाजिर रहे. वे सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी करते रहे, लेकिन जनता के बीच नहीं गए."


उन्होंने आगे लिखा कि "आज जब वे लगातार सक्रिय मुख्यमंत्री के जीवित रहने की सार्थकता पर सवाल उठा रहे हैं, तो क्या यही सवाल वे अपने सजायाफ्ता पिता लालूप्रसाद के बारे में भी उठायेंगे ?  चुनाव तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन किसी को भी सार्वजनिक जीवन की लक्ष्मण रेखा नहीं लांघनी चाहिए."