ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल

Home / news / सुशील मोदी ने कहा- चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत, RJD-कांग्रेस अब बूथ...

सुशील मोदी ने कहा- चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत, RJD-कांग्रेस अब बूथ कब्जा नहीं कर पायेगी

16-Jul-2020 08:38 PM

PATNA : चुनाव आयोग द्वारा 65 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को पोस्टल बैलेट की सुविधा देने से इंकार के बाद बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसका स्वागत किया है. सुशील मोदी ने कहा है कि इससे आरजेडी और कांग्रेस के बूथ कब्जे के इरादे कामयाब नहीं होंगे.


मोदी का ट्वीट
चुनाव आयोग की घोषणा के बाद सुशील मोदी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है “बीजेपी चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करती है जिसमें 80 साल से ज्यादा उम्र वालों को ही पोस्टल बैलेट से वोट देने की सुविधा दी गयी है. आरजेडी और कांग्रेस इस सुविधा का दुरूपयोग करने वाले थे क्योंकि उनका बूथ कैपचरिंग का इतिहास रहा है.”


सुशील मोदी की दिलचस्प दलील
बिहार के डिप्टी सीएम की ये दलील दिलचस्प है. बिहार चुनाव में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को पोस्टल बैलेट के जरिये वोट डालने की सुविधा देने का फैसला बीजेपी की सरकार ने लिया था. सरकार ने जिस दिन से ये फैसला लिया उसी दिन से कांग्रेस और आरजेडी समेत तमाम विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया लेकिन केंद्र सरकार अपने फैसले पर अडी रही. अब जब चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार के फैसले को मानने से इंकार कर दिया तो बिहार के डिप्टी सीएम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत कर रहे हैं.


दिलचस्प ये भी है कि बिहार में बीजेपी-जेडीयू की सरकार है. सरकार बिहार में लॉ एंड आर्डर के दुरूस्त होने यानि कानून का राज होने का दावा लगातार करती आयी है. फिर भी सुशील मोदी को अपने ही राज में बूथ कब्जे का डर सता रहा था.