ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / सुशील मोदी ने अमित शाह से की मुलाकात, सांसद बनने के बाद पहली...

सुशील मोदी ने अमित शाह से की मुलाकात, सांसद बनने के बाद पहली बार मिले

08-Jan-2021 04:36 PM

DELHI : बीजेपी सांसद और बिहार के पॉलीटिशियन सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. दिल्ली पहुंचकर अमित शाह से उन्होंने औपचारिक मुलाकात की है. सांसद बनने के बाद सुशील मोदी पहली बार अमित शाह से मिलने पहुंचे. उन्होंने नए साल पर केंद्रीय गृह मंत्री को बधाई दी और दोनों के बीच काफी देर तक कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई.


बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सुशील मोदी को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्रीय राजनीति में भेजने का फैसला किया था. बिहार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी उनसे लेते हुए दो डिप्टी सीएम बनाए गए और सुशील मोदी को राज्य सभा उप चुनाव में उम्मीदवार बनाकर संसद में भेजा गया. सुशील कुमार मोदी की इससे पहले आखिरी मुलाकात अमित शाह से 16 नवंबर को हुई थी, तब अमित शाह पटना आए थे और नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.


आप को बता दें, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील मोदी बीते 7 दिसंबर को राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुने गए थे. जहां सुशील मोदी को राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद सर्टिफिकेट दिया गया था. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद थे. 12 दिसम्बर को संसद भवन स्थित राज्यसभा चैम्बर में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी.