ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / थेथरोलॉजी करते हैं मुख्यमंत्री, सुशील मोदी बोले- लालू-नीतीश केंद्र में मंत्री थे तब...

थेथरोलॉजी करते हैं मुख्यमंत्री, सुशील मोदी बोले- लालू-नीतीश केंद्र में मंत्री थे तब क्यों नहीं दिलाया स्पेशल स्टेटस

28-Jan-2023 09:26 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से बिहार को विशेष राज्य के दर्जे दिए जाने की मांग को फिर से उठाने पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार से कई सवाल पूछ लिए हैं। सुशील मोदी ने लालू-नीतीश पर एक साथ हमला बोलते हुए पूछा है कि लालू प्रसाद और खुद नीतीश कुमार जब केंद्र में ताकतवर मंत्री थे, तब बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मांगा था। केंद्र की सरकार बिहार को स्पेशल पैकेज के रूप में बड़ी मदद कर रही है लेकिन राज्य की सरकार उस पैकेज का लाभ उठाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग की रिपोर्ट ने विशेष राज्य की अवधारण को ही नकार दिया है। 


सुशील मोदी ने कहा कि जब लालू प्रसाद और नीतीश कुमार केंद्र में ताकतवर मंत्री थे, तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवा पाए। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद तो बिहार में राष्ट्रपति शासन लगवाने के लिए आधी रात को राष्ट्रपति को जगा कर उनका हस्तक्षर करवाने का सुपर पावर रखते थे, उन्हें तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि वे बिहार को विशेष दर्जा दिलाने में विफल क्यों हो गए। सुशील मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदीकी सरकार ने बिहार को 1.40 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की सहायता दी, जो विशेष राज्य के दर्जा से अधिक लाभकारी है।


उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विशेष पैकेज की योजनाओं को लागू करने के लिए जमीन तक उपलब्ध नहीं करा सकी। सुशील मोदी ने कहा कि 14 वें और 15 वें वित्त आयोग की रिपोर्ट ने तो विशेष राज्य की अवधारणा को ही खारिज कर दिया। तथ्यों की अनदेखी कर नीतीश कुमार का बार-बार विशेष राज्य की मांग करना अपनी विफलता पर पर्दा डालने की थेथरोलॉजी-मात्र है।