ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / सुशील मोदी बोले - उपचुनाव के रिजल्ट का 2020 में कोई असर नहीं...

सुशील मोदी बोले - उपचुनाव के रिजल्ट का 2020 में कोई असर नहीं पड़ेगा, अगले साल NDA ही जीतेगा

24-Oct-2019 07:04 PM

PATNA : बिहार में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उप चुनाव में NDA की करारी हार के बाद सुशील मोदी का बयान आया है. सुशील मोदी ने दस साल पहले 2009 में हुए उप चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा है कि 2020 में NDA यानि जदयू-भाजपा का गठबंधन भारी जीत हासिल करेगा. वैसे मोदी ने ये भी कहा है कि अगर राज्य सरकार के कामकाज में कोई कमी रह गयी है तो उसे दूर कर लिया जायेगा.

ट्वीटर पर बोले सुशील मोदी
ट्वीटर पर सुशील मोदी ने कहा कि 2009 में एनडीए की पहली सरकार के रहते 18 सीटों पर उप चुनाव हुए थे. इसमें दो तिहाई सीट पर विरोधी दलों के उम्मीदवार जीत गये थे. लेकिन एक साल बाद जब 2010 में आम चुनाव हुए तो एनडीए ने तीन चौथाई बहुमत के साथ सरकार में वापसी की. यह शानदार जीत ऐसी थी कि कई चुनाव पूर्व अनुमान धाराशायी हो गये थे. सुशील मोदी ने कहा है कि संसदीय राजनीति में उपचुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं. इसके परिणाम मुख्य चुनाव को प्रभावित नहीं करते हैं. इसे विश्वसनीय संकेत नहीं माना जा सकता.

कमी दूर करने की भी बात करे रहे सुशील मोदी
उधर एक दूसरे ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा कि उनकी सरकार जनता के फैसले की गहन समीक्षा करेगी और जो भी कमी रह गयी है उसे जल्द ही दूर कर लिया जायेगा. सुशील मोदी ने राजद-कांग्रेस पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला. वहीं दरौंदा में भी एनडीए का बागी उम्मीदवार चुनाव जीता है. वहां राजद तीसरे नंबर पर चली गयी. समस्तीपुर संसदीय सीट जीतकर एनडीए ने लोकसभा चुनाव की सफलता दोहरायी है.