ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / news / सुशासन बाबू का थप्पड़ मार BDO: ब्लॉक ऑफिस में प्रदर्शन कर रहे...

सुशासन बाबू का थप्पड़ मार BDO: ब्लॉक ऑफिस में प्रदर्शन कर रहे वार्ड पार्षद को कूटा, फिर ऐसे हुआ बवाल..

10-May-2023 12:23 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR : बिहार में सुसाशन की सरकार है और यहां जनता की हर एक बात को सुना और समझा जाता है साथ ही इसका तुरंत निपटारा भी किया जाता है। यह बातें हम नहीं बल्कि राज्य सरकार में शामिल कई नेता और मंत्री कहते हैं। लेकिन, अब एक ऐसा वाकया निकल कर सामने आया है जिससे इन दावों का  पोल खुलता हुआ नजर आ रहा है। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है। जहां ढ़नी बीडीओ नीरज कुमार रंजन व तुर्की नगर पंचायत वार्ड छह के पार्षद आलोक यादव के बीच प्रखंड मुख्यालय के अंदर गाली गलौज और हाथापाई हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि, कुढ़नी प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था और पुतला दहन का भी कार्यक्रम था।


यह सब देख बीडीओ का पारा ऊपर चढ़ गया और गुस्से में तिलमिलाए बीडीओ ने  बात करते करते हैं वार्ड पार्षद को जोरदार तमाचा जड़ दिया।  जिसके बाद मामला और गर्म हो गया और दोनों तरफ से गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। हालांकि, बाद में ब्लॉक में मौजूद ग्रामीणों ने मामले को किसी तरह शांत कराया। इसे लेकर बीडीओ और पार्षद ने एक दूसरे के खिलाफ तुर्की ओपी में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर वार्ड पार्षद आरोप लगाया कि बीडीओ ने पुतला दहन के बाद हुए विवाद के क्रम में मुझपर थप्पड़ चला दिया और गाली गलौज की। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडीओ की पुष्टि नहीं करता है। यह इस घटना को लेकर पूछने पर बीडीओ ने वार्ड पार्षद पर थप्पड़ जड़ने जैसी घटना से पूरी तरह इनकार किया है। इस घटना की वजह जन्म - मृत्य निबंधन को लेकर हुआ विवाद बताया गया है। तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। 


आपको बताते चलें कि, बीते रविवार के दिन वार्ड सचिव और एक वार्ड पार्षद द्वारा बीडीओ पर दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तुर्की ओपी में आवेदन दिया गया था। जिस पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और बिहार सरकार के अधिकारी के खिलाफ कोई  मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद वार्ड पार्षद और उनके समर्थकों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुढनी के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय में ही धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसी दौरान मारपीट का वीडियो सामने आया।