बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
17-Jun-2020 05:32 PM
DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आरोपों के घेरे में आयी फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने चुप्पी तोड़ी है. दरअसल एकता कपूर के साथ साथ करण जौहर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली समेत दूसरे फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों पर मुजफ्फरपुर की कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है. एकता कपूर ने मुकदमे की खबर के बाद प्रतिक्रिया दी है.
एकता कपूर बोली- मुकदमे के लिए धन्यवाद
इंस्टाग्राम पर एकता कपूर ने लिखा है “सुशांत को मौका नहीं देने के आरोप में मुकदमा करने के लिए धन्यवाद. जबकि हकीकतन मैंने उन्हें सबसे पहले मौका दिया था. मैं हैरान हूं कि मुझ पर कैसे कैसे आरोप लगाये जा रहे हैं. कृपा कर सुशांत के परिवार और दोस्तों को शांति से शोक मनाने दें.”
एकता कपूर ने लिखा है कि उन्हें अखबारों से पता चला है कि उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. इसमें उनके साथ साथ करण जौहर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली और दूसरे लोगों पर आरोप लगाया गया है. इस शिकायत में मुझ पर आरोप लगाया गया है कि मैंने सुशांत सिंह राजपूत को फिल्मों से बाहर कराया. इससे ऐसी स्थिति बनी कि सुशांत को आत्महत्या करनी पड़ी.

गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में एकता कपूर, सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, भूषण कुमार और संजय लीला भंसाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. मुकदमा दर्ज करने वाले ने आरोप लगाया है कि इन तमाम लोगों ने षडयंत्र रच कर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया. मुकदमे में कहा गया है कि इन तमाम लोगों ने साजिश रची और सुशांत की फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया. सुशांत को फिल्म अवार्ड फंक्शन में भी नहीं बुलाया जा रहा था.
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने इंटरनेटमेंट इंडस्ट्री में एकता कपूर के सीरियल के जरिये ही कदम रखा था. सबसे पहले उन्हें एकता के सीरियल किस देश में है मेरा दिल में काम किया था. लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि एकता कपूर की ही दूसरी सीरियल पवित्र रिश्ता से हासिल हुई थी.