दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Jul-2020 05:35 PM
PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग हो रही है. सीबीआई जांच की मांग को लेकर देशभर में लगातार आवाज बुंलद हो रही है. इसी क्रम में प्रदेश भर में "जस्टिस फॉर सुशांत" के बैनर तले इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन हुआ.
पटना में गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर पर "जस्टिस फॉर सुशांत" के सदस्यों ने कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत अभिनेता सुशांत की मौत की सीबीआई से जांच की मांग की. "जस्टिस फॉर सुशांत" के प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि "जस्टिस फॉर सुशांत" के बैनर तले पूरे बिहार में आज आंदोलन किया गया. सुशांत के साथ जो हुआ हम उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. हम सभी चाहते हैं कि इस मामले की निश्पक्ष सीबीआई जांच हो. इसलिए पूरा बिहार आज उनके लिए उठ खड़ा हुआ है. सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे देश में सुशांत को चाहने वाले भी चाहते हैं कि इस मामले की जांच हो और सच्चाई बाहर आये. उन्होंने कहा कि अभिनेता की रहस्यमय मौत का सच बिहार और देश की जनता के सामने आना चाहिए, जो बिना सीबीआई जांच के संभव नहीं दिख रहा है.
उन्होंने बताया कि "जस्टिस फॉर सुशांत" के बैनर तले होनेवाले आंदोलन का मुख्य नारा है- "एक दिन, एक समय - एक साथ, भरो हुँकार। अब लगाएंगे सड़कों पर दहाड़ - झुक जाएगा सरकार। विशाल सिंह ने कहा कि बिहार के सभी जिला मुख्यालय सहित 250 से ज्यादा स्थानों पर "एक दिन, एक समय, एक साथ "जस्टिस फॉर सुशांत" के बैनर तले प्रदर्शन मार्च निकाला गया.
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय के साथ सच्ची श्रद्धांजली तब मिलेगी, जब उनकी संदिग्ध मौत की जाँच सीबीआई से होगी. बिहार की जनता से अपील की है कि हमसभी अपनी एकजुटता का परिचय देकर आंदोलन के मुहिम को मजबूती प्रदान करें. जिससे दिवंगत अभिनेता सुशांत के हत्यारों का पर्दाफाश हो सके.