ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / गंगा में विसर्जित की गईं सुशांत की अस्थियां, परिवार के करीबी लोग हुए...

गंगा में विसर्जित की गईं सुशांत की अस्थियां, परिवार के करीबी लोग हुए शामिल, पटना में ही होगा श्राद्धकर्म

18-Jun-2020 01:54 PM

PATNA : बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत की अंत्येष्टि के बाद उनकी अस्थियां गुरूवार को गंगा में विसर्जित की गईं. इस दौरान सुशांत के परिजन और उनके बेहद करीबी लोग उपस्थित रहें. मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर अंत्येष्टि के बाद सुशांत की अस्थियां पटना लाई गई थीं. राजधानी के गांधी घाट पर उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं.



बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह, उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति और परिवार के बेहद करीबी लोग ही इस दौरान उपस्थित रहें. गुरूवार की दोपहर एक बजे पटना के गांधी घाट पर सुशांत की अस्थियां विसर्जित की गईं. अस्थि विसर्जन के बाद उनके परिवार के लोग पटना राजीवनगर स्थित उनके घर पहुंचे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुशांत का श्राद्धकर्म पटना में ही होगा. पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोग और रिश्तेदार भी शामिल होंगे. 


news image


सुशांत की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को उनके पटना स्थित घर में पूजा की गई. बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था.  उनकी मौत की खबर से पूरा देश स्‍तब्‍ध है. बिहार के पटना में रहने वाले उनके पिता केके सिंह गहरे सदमे में चले गए तो उनकी चचेरी भाभी की पूर्णिया स्थित पैतृक गांव में सदमे में मौत हो गई. सोमवार को सुशांत के पिता मुंबई गए, जहां उन्‍होंने बेटे का अंतिम संस्‍कार किया. वे अस्थि कलश लेकर बुधवार को पटना लौटे थे. जिसे आज पटना के गांधी घाट पर विसर्जित किया गया.


news image


सुशांत की बहन उनको काफी मिस कर रही हैं. सुशांत के फैंस को उनकी बहन ने श्वेता सिंह कीर्ति  एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. शुक्रिया उन सभी लोगों का जो प्रार्थना कर रहे हैं और इस क्रिया में सहायता कर रहे हैं. आप लोगों से कहना चाहती हूं कि भाई के लिए प्रार्थना करें और उन्हें प्यार से अलविदा कहें. दिल में प्यार और उसकी यादें रखते हुए, चलिए उसकी जिंदगी का जश्न मनाते हैं। उसे प्यार से अलविदा कहते हैं.


news image


उन्होंने लिखा था, ‘मेरा बेबी, मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है. मैं जानती हूं कि तुम काफी दर्द में थे और मैं जानती हूं कि तुम एक फाइटर थे और इससे बहादुरी से लड़ रहे थे. मुझे माफ करना मेरा सोना, जिन भी तकलीफों से तुम गुजरे, उसके लिए माफी चाहती हूं. अगर मेरे अख्तियार में होता तो मैं तुम्हारे सारे दर्द ले लेती और अपनी सारी खुशियां तुम्हें दे देती. 


news image


श्वेता ने लिखा कि 'तुम्हारी चमकती आंखों ने दुनिया को सपना देखना सिखाया, तुम्हारी मासूम मुस्कान ने तुम्हारे साफ दिल होने को दिखाया. तुम्हें हमेशा प्यार किए जाएगा मेरा बेबी और बहुत-बहुत ज्यादा प्यार किया जायेगा. तुम जहां भी हो मेरा बेबी खुश रहो. मेरे सभी प्रियजन, मैं जानती हूं कि यह मुश्किल समय है लेकिन नफरत की जगह प्यार को, क्रोध की जगह दया और करुणा को चुनें.