ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / सुशांत के नाम पर हो बिहार की फिल्म सिटी, तेजस्वी यादव ने की...

सुशांत के नाम पर हो बिहार की फिल्म सिटी, तेजस्वी यादव ने की मांग

25-Jun-2020 05:09 PM

PATNA : बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देश भर में शोक की लहर है. सुशांत के फैंस के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर काफी नाराजगी है. मुंबई पुलिस सुशांत आत्महत्या केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. इसी बीच सुशांत की मौत के 10 दिन बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनके परिजनों की याद आई है. तेजस्वी ने सुशांत को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने बिहार की फिल्म सिटी को सुशांत के नाम पर रखने की मांग की है.


राजद नेता तेजस्वी यादव सुशांत के परिजनों से मिलने गुरूवार को उनके घर पहुंचे. उन्होंने सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सुशांत की मौत 14 जून को मुंबई में हुई थी. जिसके बाद पूरे देश में सोशल मीडिया पर आक्रोश का माहौल है. कई बॉलीवुड स्टार और नेताओं ने सुशांत की मौत की जांच सही तरीके से होने की मांग की है. इससे पहले डिप्टी सीएम सुशील मोदी और भाजपा नेता मनोज तिवारी समेत कई लोग सुशांत के पिता से मिलने उनके आवास पहुंचे थे. 




सुशांत के घर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि वह इस दुःख की घड़ी में सुशांत के परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि राजगीर में जो फिल्म सिटी बन रही है, उसे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाये. तेजस्वी ने आगे कहा कि सुशांत कादि टैलेंटेड और एडुकेटेड थे. उन्होंने बिना किसी की मदद के खुद के बल पर बिहार से मुंबई तक का सफर तय किया.


तेजस्वी ने कहा कि सुशांत के अभिनय की जितनी भी तारीफ की जाये वो कम है. तेजस्वी ने कहा कि जिस दिन सुशांत की मौत हुई थी, वह राघोपुर में थे. वह उसी वक्त उनके परिवार से मिलते लेकिन अगले ही दिन उनके परिवार को मुंबई जाना था. जिसके कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई. तेजस्वी ने कहा कि सुशांत आत्महत्या मामले की जांच को लेकर उनके परिवार की जो मांग होगी, वह उसके साथ खड़े हैं.