दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Jun-2020 09:49 AM
By Aryan Anand
PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने भी बॉलीवुड माफिया के ऊपर सवाल खड़े कर दिए हैं. मनोज तिवारी अर्से बाद आज दिल्ली से पटना पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ बहुत गलत हुआ और उनके बारे में जो कुछ बताया जा रहा है वह बात गले से नीचे नहीं उतर रही. मनोज तिवारी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों का चेहरा सामने आना चाहिए.
मनोज तिवारी ने कहा है कि छोटे शहरों से मुंबई या बॉलीवुड में जाने वाले लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है और सुशांत इसी के शिकार हुए. सुशांत के साथ जो कुछ हुआ है वह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा था. मनोज तिवारी ने कहा है कि बिग बॉस में शामिल होने के दौरान उनके साथ भी बहुत कुछ हुआ यह पूछे जाने पर कि क्या सलमान खान के शो बिग बॉस में उन को निशाना बनाया जा रहा था. मनोज तिवारी ने कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि छोटे शहर से आने वाले कलाकारों के साथ बॉलीवुड कैसे पेश आता है.
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के बाद मनोज तिवारी सुशांत सिंह राजपूत के घर के लिए रवाना हो गए. मनोज तिवारी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का असमय चला जाना बेहद दुखदाई है ,लेकिन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाएं.