ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / 'सॉरी मेरा बच्चा-माफ कर देना', सुशांत की बहन का यह इमोशनल पोस्ट आपको...

'सॉरी मेरा बच्चा-माफ कर देना', सुशांत की बहन का यह इमोशनल पोस्ट आपको भी रुला देगा

18-Jun-2020 11:43 AM

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह के निधन पर पूरा देश सदमें में हैं. इन सब के बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बुधवार शाम को फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. 

news image

 श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'मेरा बेबी, मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है..मैं जानती हूं कि तुम काफी दर्द में थे और मैं जानती हूं कि तुम एक फाइटर थे और इससे बहादुरी से लड़ रहे थे. मुझे माफ करना मेरा सोना..जिन भी तकलीफों से तुम गुजरे, उसके लिए माफी चाहती हूं..अगर मेरे अख्तियार में होता तो मैं तुम्हारे सारे दर्द ले लेती और अपनी सारी खुशियां तुम्हें दे देती." 

news image

इसके आगे श्वेता अपने भाई को याद करते हुए लिखती हैं कि  'तुम्हारी चमकती आंखों ने दुनिया को सपना देखना सिखाया, तुम्हारी मासूम मुस्कान ने तुम्हारे साफ दिल होने को दिखाया. तुम्हें हमेशा प्यार किए जाएगा मेरा बेबी और बहुत-बहुत ज्यादा प्यार किया जाएगा..तुम जहां भी हो मेरा बेबी खुश रहो.मेरे सभी प्रियजन, मैं जानती हूं कि यह मुश्किल समय है लेकिन नफरत की जगह प्यार को, क्रोध की जगह दया और करुणा को चुनें.'

news image

इस पोस्ट के साथ ही श्वेता ने अपने भाई सुशांत द्वारा हाथ से लिखे गए एक नोट को भी शेयर किया जिसमें लिखा है, ' वह जो कहती है कि वह कर सकती है और वह जो कहती है कि वह नहीं कर सकती है, आमतौर पर दोनों ही सही हैं. तुम पहली वह महिला हो. तुम्हें प्यार. भाई सुशांत.'