Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Bihar News: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात: बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान, जानिए रुट और टाइम-टेबल Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस बेगूसराय में भोजपुरी के अश्लील गानों पर पिस्टल लहराते डांसर का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार
06-Aug-2020 06:24 PM
PATNA : सुशांत केस में मुंबई से जांच कर लौटी बिहार पुलिस की टीम ने जो जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी है वह बेहद चौंकाने वाला है। मुंबई से बिहार पुलिस के अधिकारियों के वापस लौट पर के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बड़ा खुलासा किया है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत सामान्य आत्महत्या का केस नहीं है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार के अधिकारियों के लौटने के बाद कई मामलों में बड़े संकेत दिए हैं।
हालांकि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार पुलिस की तरफ से की गई जांच की बिंदुओं का खुलासा करने से सीधे-सीधे मना कर दिया लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का केस और दिशा सालियान का मामला एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि मुंबई पुलिस की कार्यशैली और जांच बेहद हैरत भरी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत जिस जगह पर हुई उस जगह को मुंबई पुलिस ने सील तक नहीं किया। प्लेस ऑफ ओकरेंस को सील नहीं करना बताता है कि मुंबई पुलिस इस मामले में कितनी लापरवाह है।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि अब मामला सीबीआई के पास है और सीबीआई लगातार बिहार पुलिस के संपर्क में है। बिहार पुलिस की जांच टीम ने जो शुरुआती जानकारी इकट्ठा की है वह सभी सीबीआई को मुहैया कराई जा रही है। गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि सालियान और सुशांत सिंह राजपूत के मामले आपस में जुड़े हुए हैं और अब तक केवल यही जानकारी साझा कर सकते हैं।