VOTER ADHIKAR YATRA : राहूल की यात्रा में प्रियंका की एंट्री, आधी आबादी को लेकर कांग्रेस ने बनाया मेगा प्लान Nitish Kumar Delhi Visit: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, उपराष्ट्रपति चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव पर हो सकती है चर्चा Bihar News: बेरोजगार युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका, 1400+ पदों पर भर्ती शुरू; सैलरी 45 हजार से स्टार्ट Bihar Weather: बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, डिजिटल अरेस्ट कर करते थे ठगी National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई JEHANABAD: एरिस्टो फार्मा ने बाढ़ राहत सामग्रियों का किया वितरण, 1000 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मदद मुन्देश्वरी कॉलेज में बी.एड. सत्र 2025–27 के लिए दिक्षारंभ समारोह, शिक्षक और शिक्षा के महत्व पर डाला गया प्रकाश पूर्णिया में NDA का सम्मेलन: गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- सीमांचल से रोहिंग्या को निकालेंगे
27-May-2023 02:53 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन अपराधियों द्वारा अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर से रंगदारी और अपहरण का कारोबार तेजी से फैलता हुआ नजर आ रहा है। जिसके कारण सुसाशन की दावा करने वाली सरकार पर भी सवाल उठना शुरू हो गया है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर पीट - पीटकर कर आंख फोड़ डाला है।
दरअसल, जिले में एक पंचायत समिति पति को बदमाशों के तरफ से मांगी गई रंगदारी नही देना काफी महंगा पड़ गया। बदमाशों ने इसे लोहे के रॉड से आंख फोड़ डाला। इसके साथ ही इसकी इस कदर पिटाई की गयी की वह ठीक ढंग से चल भी नहीं सकता था। हालांकि, कसी तरह इसने अपनी जान बचाई और अब नजदीक के ही एक हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहा है। यह घटना जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के कपसिया गांव की है। पीड़ित पंचायत समिति पति का नाम 45 वर्षीय सतीश कुमार बताया जाता है।
वहीं,इस घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों का कहना है कि गांव में मनरेगा योजना के तहत पंचायत समिति द्वारा काम कराया जा रहा है जिसके एवज में गांव का ही अजय सिंह और विजय सिंह नामक शख्स 1 लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहा था और बार रुपये के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन, जब इन्होंने पैसा देने से मना कर दिया तो जान से मारने की धमकी दी गयी। उसके बाद पंचायत समिति का पति सतीश कुमार सिंह किसी जरूरी काम को लेकर कहीं जा रहा था तो इसके ऊपर लाठी और रॉड से जानलेवा हमला बोला गया।
इधर, इस घटना को लेकर अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि, फिलहाल मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई एक आंख की रौशनी चली गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय सिंह और विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले पर हेडक्वार्टर डीएसपी ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट की घटना घटी है। फिलहाल दोनों आरोपी अजय सिंह और विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।