पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
19-Jul-2021 08:30 PM
PATNA: सुशासन के सिस्टम की कलई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में ही खुल रही है। सरकार से 1542 रूपये के सेटलमेंट के लिए सालों से जद्दोजहद करके हार चुके एक बुजुर्ग व्यक्ति आज जनता दरबार में पहुंचे। नीतीश कुमार को अपनी पीडा बताते हुए वे रोने लगे। बुजुर्ग व्यक्ति ने सीएम से कहा-हुजूर ऐसा सिस्टम बनाइये कि मेरे जैसे किसी औऱ आदमी को इतनी पीड़ा नहीं झेलनी पड़े।
बिजली विभाग का है कारनामा
नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर आए थे। उनका बिजली विभाग से 1542 रूपये के सेटलमेंट का मामला सालों से लटका हुआ है। अपनी पीड़ा बताते हुए बुजुर्ग फरियादी फूट कर रोने लगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बिजली विभाग ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर त्रस्त कर दिया है। विभाग के हर अधिकारी के पास उन्होंने आवेदन दिया लेकिन कोई कुछ सुन ही नहीं रहा है। हार कर उन्हें 1542 रूपये के लिए मुख्यमंत्री के पास आना पड़ा है। बुजुर्ग ने बताया कि वे बिजली कंपनी के एमडी के पास जाकर भी गुहार लगा आय़े लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
ऐसा सिस्टम बनाइये कि किसी को परेशानी न हो
बुजुर्ग फरियादी की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के सचिव को फोन लगाया। आनन फानन में बुजुर्ग फरियादी का मामला सॉल्व कर दिया गया। बुजर्ग फऱियादी ने सीएम से कहा कि उनका मामला तो यहां आकर निपट गया लेकिन सरकार ऐसा सिस्टम बनाये कि किसी दूसरे को ये पीडा नहीं झेलनी पडी। नीतीश कुमार ने बिजली विभाग के सचिव को उस कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है जिसके कारण बुजुर्ग व्यक्ति का मामला इतने दिनों तक लटका रहा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंबे अर्से बाद फिर से जनता दरबार लगाना शुरू किया है। आज उनका दूसरा जनता दरबार लगा था. सीएम के जनता दरबार में आज नल-जल योजना की भी ढ़ेर सारी शिकायतें पहुंची। लोगों ने कहा कि गांवों में सिर्फ पानी टंकी बना कर छोड़ दिया गया है औऱ कागज पर ये दिखा गया है कि गांव में लोगों को पानी मिल रहा है। नीतीश कुमार ने पंचायती राज विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।