ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

सूर्या की तूफानी पारी, एक साल में दूसरी बार लगाया शतक, रोहित भी कर चुके हैं यह कारनामा

20-Nov-2022 02:41 PM

DESK : न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है।जिसमें भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 217.65 की स्ट्राइक रेट से 11 चौके और 7 छक्का लगाया। 


बता दें कि, सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल शतक लगाया था। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक रन बनाए थे।  इस तरह से उनके 2022 में टी20 इंटरनेशनल में 1100 रन पूरे हो गए हैं। जबकि इस साल अबतक दुनिया का अन्य कोई बल्लेबाज 1000 रन भी नहीं पहुंच सका है। इसके आलावा सूर्या ने  रोहित शर्मा के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित ने 2018 में टी20 इंटरनेशनल में एक साल में 2 शतक लगाए थे। 


गौरतलब है कि, 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।ऐसे में यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लेगी और उस पर से सीरीज हारने का खतरा भी टल जाएगा। वहीं,  32 साल के सूर्यकुमार यादव के 2022 के टी20 इंटरनेशनल में अब तक 30 मैच की 30 पारियों में 1151 रन बना चुके हैं. 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़ा है। यानी 11 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है।  इस दौरानइनका  स्ट्राइक रेट 188 का है।  इसके साथ ही वे 6 बार नाबाद भी रहे हैं। जबकि कुल  105 चौके और 67 छक्के लगाए हैं। इनके पीछे पकिस्तान मोहम्मद रिजवान 996 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।