बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
14-Sep-2023 07:14 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिपरा पुलिस ने हत्या की एक अनसुलझी कहानी से पर्दा उठाने का काम किया है। सुरतलाल मंडल हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की घटना में इस्तेमाल किये गये कचिया, कुदाल,रस्सी और एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस को खून लगा कपड़ा भी बरामद किया है।
इस बात का खुलासा करते हुए सुपौल एसपी शैशव यादव ने बताया कि जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में 10 सितम्बर 2023 को संध्या के समय कटैया माहे वार्ड नम्बर 6 निवासी रामनंदन मंडल के आम बगीचे में मिट्टी में दफनाये गये एक शव के होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष पिपरा थाना दल-बल के साथ वहाँ पहुॅचे और शव को अपने कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया शव को देखने पर पाया गया कि मृतक की गला रेत कर हत्या कर मिट्टी में गाड़ा गया है।
शव की पहचान सुरतलाल मंडल पिता स्वर्गीय बुचाय मंडल,राजपुर बेला टोला वार्ड नम्बर 5,थाना - पिपरा, जिला- सुपौल निवासी के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के पत्नी कौशल्या देवी के बयान के आधार पर पिपरा थाना में 2 नामजद एवं एक अज्ञात स्कोर्पियो चालक अभियुक्त के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी की मृतक मानसिक रोगी था, जिसके कारण परिवार में हमेशा परेशानी बनी रहती थी।
प्राथमिकी के दोनों नामजद अभियुक्त क्रमशः मृतक के दामाद विजय कुमार उर्फ महादेव मंडल और इनके पुत्र प्रकाश कुमार को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये विजय कुमार उर्फ महादेव मंडल के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कचिया,कुदाल, घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाईकिल,खुन लगा कपड़ा बरामद किया गया । हिरासत में लिये गये दोनों नामजद अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।