ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / सूरत से घर जा रहे मजदूर की रास्ते में मौत, परिजनों ने शव...

सूरत से घर जा रहे मजदूर की रास्ते में मौत, परिजनों ने शव लेने से पहले की कोरोना जांच की मांग

15-May-2020 09:45 AM

AURNAGABAD: सूरत से मजदूर अपने घर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. यह घटना मदनपुर के शिवगंज की है. ग्रामीण और परिजनों ने कोरोना से मौत की आशंका जता रहे हैं. 

कोरोना जांच की मांग

मजदूर की घर पहुंचने से कुछ किमी पहले ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण तो पहुंचे, लेकिन शव लेने से इनकार कर दिया. परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शव सौंपने से पहले मृतक मजदूर का कोरोना जांच कराया जाए. इसके बाद ही वह शव  का अंतिम संस्कार के लिए ले जाएंगे. 

मजदूर सूरत में काम करता था, लॉकडाउन में फंसने के कारण वह घर आ रहा था. सूरत में भी कोरोना का कहर जारी है. ऐसे में ग्रामीण युवक की मौत का शक कोरोना के कारण जता रहे हैं. ग्रामीणों में डर है कि कही शव कोरोना से संक्रमित हुआ तो पूरा गांव और परिवार कोरोना से संक्रमित हो जाएगा. इस तरह का केस पहले भी मुंगेर में हो चुका है. शव के अंतिम संस्कार करने के बाद युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. ऐसे में उसके संपर्क में आने वाले कई लोग कोरोना से संक्रमित हो गए थे.