ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / CAA का विरोध करने वालों से सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई का...

CAA का विरोध करने वालों से सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार से मांगा जवाब

31-Jan-2020 11:39 AM

DELHI : नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में उत्तर प्रदेश के अंदर हुए हिंसा और प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति के नुकसान के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब तलब किया है।  सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार के उस कदम को चुनौती दी गई थी जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की भरपाई के लिए यूपी सरकार लगातार वसूली कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांगा है सुप्रीम कोर्ट की तरफ से योगी सरकार को नोटिस जारी किया गया है।  इस मामले में याचिकाकर्ता ने पक्षकार के तौर पर केंद्र सरकार को भी शामिल किए जाने की मांग की है.

आपको बता दें कि नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहित कई शहरों में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाएं हुई थीं. जिसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था.  जिसके बाद से योगी सरकार प्रदर्शन में शामिल लोगों से संपत्ति नुकसान के भारपाई के नाम पर वसूली कर रही है.