ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तिरुपति लड्डू का मामला, SC से हस्तक्षेप की मांग

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तिरुपति लड्डू का मामला, SC से हस्तक्षेप की मांग

20-Sep-2024 06:43 PM

By First Bihar

DELHI: तिरुपति लड्डू में मिलावट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील सत्यम सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर याचिका दायर कर शीर्ष अदालत से हस्तक्षेप की मांग की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रसाद में मिलावट से अनगिनत भक्तों की आस्था को गहरा ठेस पहुंचा है। हिंदू धर्म के लोग प्रसादम को एक पवित्र आशीर्वाद मानते हैं।


याचिकाकर्ता वकील सत्यम सिंह ने तर्क दिया है कि यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का खुला उल्लंघन है जो धार्मिक रीति रिवाजों के अधिकारी के साथ साथ धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है। इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट के पिछले कई फैसलों का भी हवाला दिया गया है, जो धार्मिक प्रथाओं की रक्षा के महत्व पर जोर देते हैं।


याचिकाकर्ता ने इसे काफी संवेदनशील मामला बताते हुए मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और कानूनी कार्रवाई के जरिए हिंदू धार्मिक प्रथाओं की पवित्रता की रक्षा करने के साथ ही पवित्र स्थानों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की है। याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा है कि हम राष्ट्रीय और धार्मिक महत्व के इस गंभीर मामले पर सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।


बता दें कि इस मामले को लेकर राज्य के साथ साथ देश की सियासत गर्म हो गई है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर दी है। वहीं जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सीएम चंद्रबाबू नायडू के आरोप की जांच किसी सीटिंग जज या हाईकोर्ट द्वारा गठित समिति से कराने की मांग कर दी है।