रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
18-Nov-2024 04:37 PM
By First Bihar
DELHI: बढ़ते प्रदूषण के लेकर दिल्ली में बने ताजा हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत एनसीआर के सभी राज्यों को 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने को कहा है। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि एनसीआर के सभी राज्यों को 12वीं तक के छात्रों के लिए सभी भौतिक कक्षांए बंद करने का तत्काल निर्णय लेना चाहिए।
दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से हालात बिगड़ने लगे हैं। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने रविवार की शाम आदेश जारी किया कि 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी फिजिकल कक्षाएं बंद रहेंगी। दिल्ली-एनसीआर में लगातार नीचे गिर रही वायु की गुणवक्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर में आने वाले सभी राज्यों से इसको लेकर निर्णय लेने को कहा है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकारों को इस मामले में तुरंत फैसला लेने को कहा। कोर्ट ने प्रदूषण विरोध प्रतिबंधों को लागू करने में देरी के लिए दिल्ली सरकार और सीक्यूएम को कड़ी फटकार लगाई और स्कूलों को बंद करने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया।
बता दें कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने के बाद दिल्ली के स्कूलों में 10वीं से नीचे की सभी कक्षाएं बंद कर दी गई हैं और इन कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित किया जा रहा है हालांकि एनसीआर में आने वाले उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं किया गया है और कक्षाएं अब भी संचालित की जा रही हैं। एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद समेत कई बड़े शहरों में बच्चों के अभिभावक परेशान हैं।