Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
25-Aug-2021 10:09 AM
DESK : राम मंदिर पर फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस के घर पर बमबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है.
दरअसल, प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हाशिमपुर मोहल्ले स्थित सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अशोक भूषण के पैतृक मकान पर सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे बमबाजी हुई है. बताया जाता है कि जस्टिस अशोक भूषण परिवार के साथ कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर में रहते हैं. हाशिमपुर के पैतृक मकान में उनके भाई और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण परिवार समेत रहते हैं.
अनिल भूषण के मुताबिक, तेज धमाके के साथ दो बम फोड़े गये थे. धमाके की आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे. उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस सड़क पर लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.