ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम Bihar CO News: यह CO अपना दफ्तर चलाते थे..जमकर वसूली होती थी, पटना DM ने कराया था सस्पेंड, तीन सालों बाद मिली यह 'सजा' Bihar education news : एग्जाम सेंटर पर 2 घंटे लेट पहुंचा CTET एग्जाम का क्वेश्चन पेपर, परीक्षार्थियों ने जमकर किया हंगामा; परीक्षा का भी किया बहिष्कार Bihar News : बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, सरकार ने बनाया नया नियम; कैबिनेट से मिली मंजूरी बिहार में बड़ी चोरी: ज्वेलर्स की दो दुकानों से 21 लाख के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े शातिर चोर, व्यापारियों में आक्रोश बिहार में बड़ी चोरी: ज्वेलर्स की दो दुकानों से 21 लाख के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े शातिर चोर, व्यापारियों में आक्रोश बिहार में खूनी खेल: फेसबुक, 'इश्क' और कत्ल, 5 साल पहले पति और अब पत्नी को गोलियों से किया छलनी Bihar crime news : प्रेमी युगल से बर्बरता, वीडियो वायरल के बाद गर्लफ्रेंड ने किया यह काम, मां को हार्ट अटैक Bihar News: बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी; पिस्टल और बाइक बरामद

सुप्रीम कोर्ट के जज के घर चोरी, नीट पेपर लिक मामले में की थी सुनवाई; बड़े भाई भी रह चुके हैं गृह सचिव

सुप्रीम कोर्ट के जज के घर चोरी, नीट पेपर लिक मामले में की थी सुनवाई; बड़े भाई भी रह चुके हैं गृह सचिव

28-Aug-2024 12:53 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाओं में तो इजाफे की बात कहीं ही जा रही है। लेकिन, चोरी की घटना में भी तेजी देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि चोर आम तो आम ख़ास लोगों के घर में भी बड़ी आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार ही जा रहे हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है। अब एक ऐसा ही मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां सुप्रीम कोर्ट के जज के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बड़ी बात यह है कि इन्होंने ही हाल में नीट पेपर लिक मामले की सुनवाई की थी। 


जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में चोरों ने सुप्रीम कोर्ट के जज अहसानुद्दीन अमानुल्लाह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जज अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। पटना आवास पर घर की देखरेख के लिए एक गार्ड मो. मुस्तकीम है, जो चोरी के वक्त अपने घर चला गया था। अगली सुबह केयर टेकर जब जज के आवास पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी मिली। यह घटना पाटलिपुत्र कॉलोनी में मकान संख्या 133 में ये वारदात हुई है।


बताया जा रहा है कि, यह आवास जज अहसानुद्दीन अमानुल्लाह यह उनका निजी आवास है। सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल पाटलिपुत्र थाने में चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के जज कई बड़े -बड़े मामले में सुनवाई कर चुके हैं जिसमें एक मामला हाल ही का नीट पेपर लिक केस भी है। 


उधर, यह भी जानकारी सामने आयी है कि अहसानुद्दीन अमानुल्लाह के बड़े भाई अफजल अमानुल्लाह बिहार के गृह सचिव रह चुके हैं। अफजल भी दिल्ली में ही रहते हैं। इनकी पत्नी परवीन अमानुल्लाह बिहार सरकार में मंत्री थी, उनकी मौत हो चुकी है। इस मामले में पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के DSP दिनेश कुमार पांडे ने बताया, 'सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के घर चोरी की सूचना मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। घर में किसी के नहीं रहने के कारण चोरी कितने की हुई है इसका आंकलन नहीं हो पाया है। CCTV फुटेज को देखा गया है। उस इलाके के कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। चोर चिन्हित भी किया गया है। बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।