अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Jan-2023 10:26 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्र सरकार ने साल 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार दिये जाएंगे। बिहार के मशहुर गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार समेत 3 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिये जाने का ऐलान किया गया है। पद्मश्री सम्मान पाने वालों की सूची में बिहार के कपिलदेव प्रसाद और सुभद्रा देवी का नाम भी शामिल है।
हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गयी है। देश के पूर्व रक्षा मंत्री और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। जिन छह हस्तियों को पद्म विभूषण दिया गया है उनमें ORS के निर्माता दिलीप महालनाबिश के साथ-साथ बाल कृष्ण दोशी,एस एम कृष्णा, श्रीनिवास वर्धन का नाम शामिल है।
बिहार को तीन सम्मान, केंद्र सरकार ने सुपर 30 के संचालक और गणितज्ञ आनंद कुमार को पद्मश्री देने का एलान किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म सम्मान का ऐलान हो गया है। बिहार के कपिलदेव प्रसाद को पद्मश्री अवार्ड मिला है। कपिलदेव प्रसाद नालंदा के रहने वाले हैं। कला के क्षेत्र में उन्हें यह अवार्ड मिला है। कपिलदेव प्रसाद बवन बूटी के कलाकार हैं। जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। बिहार को गौरव दिलाने वाले ये एकमात्र बुनकर हैं। इनके चयन ने बसवनबिगहा की बुनकरी को दो दशक बाद फिर से राष्ट्रीय फलक पर चर्चा में ला दिया है। कपिलदेव प्रसाद 52 बूटी साड़ियों के निर्माता हैं।
ॉ