ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद

Supaul News: पॉकेट में रखे पटाखा के फटने से 9 साल का बच्चा बुरी तरह घायल, पोते को बचाने आए दादा भी जख्मी

07-Nov-2024 07:12 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: सुपौल में शांतिपूर्ण माहौल में छठ व्रतियों ने अस्तचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया लेकिन इस दौरान जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बघला नदी छठ घाट पर बड़ी घटना होने से टल गयी। दरअसल त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के बघला नदी छठ घाट से अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रती स्थानीय निवासी मुकेश यादव की पत्नी पूनम देवी अपने 9 वर्षीय बेटा सौरभ कुमार के साथ वापस अपने घर लौट गई। 


छठ व्रती पूनम देवी ने बताया कि जैसे ही घर लौटे और परिवार के अन्य सदस्यों के सिर पर रखे पूजन सामग्री रखे दौरे को जब नीचे उतारते 9 वर्षीय बेटा सौरभ कुमार के पॉकेट में रखा बम अचानक फट गया और वह बुरी तरह झुलस गया। अपने इकलौते पोते को झुलसता देख जैसे ही उसके दादा 65 वर्षीय देवनारायण यादव बचाने के लिए दौड़े तब वो भी बुरी तरह झुलस गए। दोनों को परिजन गम्भीर रूप से जख्मी अवस्था में अस्पताल लेकर आए जहां दादा देवनारायण यादव खतरे से बाहर है और अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में इलाजरत हैं तो वहीं पोता सौरभ कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और जख्मी सौरभ कुमार निजी क्लीनिक में इलाजरत है 


इधर जख्मी के संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के चिकित्सक डॉक्टर एरम जकी ने बताया कि 65 वर्षीय देवनारायण यादव के दोनों हाथ बुरी तरह झुलसे हुए हैं उनका ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रहा है वहीं निजी क्लीनिक के चिकित्सक डॉक्टर बीएन पासवान ने बताया कि 9 वर्षीय सौरभ कुमार का पूरा शरीर बुरी तरीके से झुलस गया है जो अभी इलाजरत है खतरे से बाहर है।