बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
07-Oct-2024 05:54 PM
By First Bihar
SUPAUL: बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का काफिला जब सुपौल पहुंचा तो वहां के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार निषाद का बेटा अपनी ताकत के बदौलत सरकार बनाएगा और समाज में बराबरी का हक पाएगा। अब निषाद समाज अपना भविष्य खुद तय करेगा। वीआईपी के 4 नहीं अब 40 विधायक होंगे।
मुकेश सहनी ने आगे कहा कि सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना यही एनडीए सरकार का काम है, चुनाव आते हैं, यह केंद्र की सत्ता में बैठे बड़े ओहदे के लोग गरीबों को गुमराह करके राज करते है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, और, तानाशाही, अपने चरम सीमा पर है। इनकी पार्टी में हत्या,दंगा करवाने वाले लोग भी सत्ता में बैठे हैं। ईडी,सीबीआई, इन सब पर से लोगों का भरोसा ही उठ गया है। जो इनके खिलाफ आवाज उठाएगा ये लोग झूठे केस में फंसाकर उनको जेल भेज रहे हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि आज जरूरत है कि अति पिछड़ा समाज के लोग एकजुट हों और अपने अधिकार और हक की लड़ाई को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में हो सकता है कि व्यक्तिगत रूप से कुछ नुकसान उठाना पड़े, लेकिन अगर हमलोग अपने अधिकार को नहीं ले सके तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि अगर हमलोग अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया होता तो आज भी मैं राज्य में नहीं केंद्र में मंत्री होता, लेकिन यह अपने ही समाज को धोखा देने वाली बात होती। उन्होंने कहा आज वीआईपी जो भी है वह अतिपिछड़ा समाज के लोगों के समर्थन के कारण है।
आज निषाद समाज के दुर्दशा का कारण सरकार में बैठे लोग हैं। निषाद समाज के लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ना रोजगार,ना मछली बिक्री के लिए बाजार और ना कोई सरकारी मदद की जा रही है। इस बार निषाद का बेटा अपनी ताकत से सरकार बनाएगा और समाज में बराबरी का हक पाएगा। अब 4 नहीं 40 विधायक बनाएंगे और अपना भविष्य खुद तय करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव परिणाम अतिपिछड़ा समाज के राजनैतिक भविष्य को तय करेगी।




