ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / सुपौल: सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध टूटा, तिलयुगा में घुस रहा कोसी नदी का...

सुपौल: सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध टूटा, तिलयुगा में घुस रहा कोसी नदी का पानी, दहशत में लोग

23-Jul-2021 05:15 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: बिहार के सुपौल में कोसी नदी उफान पर है। कोशी नदी में बढ़े जलस्तर के कारण कोसी नदी का निम्न बांध टूट गया है। सुपौल के नेपाल सीमावर्ती निर्मली अनुमंडल में सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध टूट गया है। इससे तटबंध के बाहर के गांव-शहर के लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। तिलयुगा नदी में भी तेजी से पानी का बहाव हो रहा है। जबकि निर्मली-कुनौली सहित कई गांवों का सड़क संपर्क भी भंग हो गया है। 


news image


जानकारी मिलते ही डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एस वन और एस टू स्पर के बीच में जो सिकरहट्टा मझारी निम्न सुरक्षा बांध है उसमें कटाव हुआ है। उससे पहले ग्रामीण तटबंध है जिसमें परसों सीपेज होने के बाद कटाव हुआ था। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उसी वजह से यह कटाव हुआ है। कटाव के बाद पानी ड्रेन आउट होकर तिलयुगा नदी में जा रही है।


news image


चीफ इंजीनियर अपनी पूरी टीम के साथ कैंप कर रहे हैं। इस कटाव को जल्द से जल्द बंद करने का काम किया जा रहा है लेकिन अगर किसी की लापरवाही से ऐसा हुआ है तो इसकी भी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही गयी है। मौके पर पहुंचे राजद नेता सह पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश प्रसाद यादव ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है विभागीय लापरवाही के चलते कटाव हुई है। 


news image


वहीं सुपौल एसपी मनोज कुमार ने बताया कि कटाव को बंद करने का काम शुरू हो गया है और सभी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लोग इसमें लगे हैं। सभी यहां काम कर रहे हैं हम लोग भी यहां खुद कैंप कर रहे हैं। जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगा। करीब ढाई बजे सूचना मिली कि 2 बजे के आसपास कटाव हुआ है। तब से एनडीआरएफ और पुलिस की टीम यहां पहुंची हुई है और राहत के कामों में लगी है। 


news image