बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
11-Apr-2024 03:26 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : बिहार में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। सुपौल के त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र के कुमयाही सड़क मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक और साइकिल की सीधी टक्कर में साइकिल सवार 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना के संबंध में घायल बाइक सवार ने बताया कि कुमयाही हटिया से मीट लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुमयाही सिमरिया सड़क मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक साइकिल सवार से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। किसी तरह घायल साइकिल सवार को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान साइकिल सवार 10 वर्षीय अभिषेक की मौत हो गयी।
त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक उमेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग यहां आये थे। जिसमें घायल सलमान इलाजरत है। वहीं दूसरे घायल किशोर अभिषेक की मौत हो गयी है। मृतक अभिषेक जरेला वार्ड नम्बर 10 निवासी लालदेव मंडल का 10 वर्षीय पुत्र था।
अभिषेक की मौत सड़क दुर्घटना में छाती की हड्डी टूटने और ब्रेन हेमरेज के कारण हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक अभिषेक के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां शव को देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।