अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Feb-2023 09:43 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान आज सुपौल में थे। सुपौल के मल्हनी गांव में उन्होंने पंचायत सरकार भवन का जायजा लिया लेकिन यहां की सुविधाओं को देख कर वे बिफर पड़े। विभागीय अधिकारी को बुलाया और फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि यहां सारी सुविधाएं होनी चाहिए। इसे लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।
समाधान यात्रा के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश सुपौल सदर प्रखंड के मल्हनी पंचायत पहुंचे थे जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर ग्रामीणों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सभी विभाग के सचिव, मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान बाल विकास द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का भी उद्घाटन किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री मल्हनी पंचायत सरकार भवन गये जहां की सुविधाओं को देख वे बिफर पड़े। उन्होंने विभागीय अधिकारी को बुलाया और उनकी संज्ञान में इसे नहीं देने को लेकर फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि इसका नाम केंद्र सरकार नहीं बिहार सरकार नहीं बल्कि पंचायत सरकार भवन रखा गया है जहां सारी सुविधाएं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और मंत्री से कहा कि नया पंचायत सरकार भवन जो बनाया जाएगा उसमे ऊपर फ्लोर बढ़ाया जाएगा। जहां सभी सुविधाएं होगी। पंचायत सरकार भवन में इन सुविधाओं को जल्द बहाल किया जाए। वहां मौजूद पंचायत की मुखिया नूतन कुमारी को मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन से कार्य निपटारा करने को कहा।
उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए जहां उन्होंने समाहरणालय स्थित टीपीसी भवन में जीविका दीदी के साथ बैठक कर संबोधित किया। जिसमें महिलाओं और लड़कियों के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी गयी।