ब्रेकिंग न्यूज़

RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं

सुपौल में कोविड केयर सेंटर का हाल देखिए, डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर एम्बुलेंस ड्राइवर बजाता है ड्यूटी

सुपौल में कोविड केयर सेंटर का हाल देखिए, डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर एम्बुलेंस ड्राइवर बजाता है ड्यूटी

19-Jun-2021 06:33 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL:  त्रिवेणीगंज अस्पताल अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहा है। एक बार फिर से यह सुर्खियों में आ गया है। दरअसल कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल द्वारा बुनियादी केंद्र को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जहां कागज पर 24 घंटे यह संचालित है लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है। कोविड केयर सेंटर में सिर्फ़ नर्स ही ड्यूटी करती हैं जबकि डॉक्टर अपनी सुविधा के अनुसार यहां ड्यूटी करते हैं। यूं कहे कि अस्पताल की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर यहां ना के बराबर आते हैं। 


आश्चर्य यह जानकर होगा कि इस कोविड केयर सेंटर में लगे एम्बुलेंस का ड्राइवर राहुल डॉक्टर की केबिन में उनकी जगह कुर्सी पर बैठकर ड्यूटी बजाता है। डॉक्टर के केबिन में बैठे एम्बुलेंस ड्राइवर की नजर जब फस्ट बिहार के कैमरे पर पड़ती है तो वह दबंगई से बाज नहीं आता। इस दौरान एम्बुलेंस ड्राइवर यह कहता है कि वीडियो क्यों बना रहे हैं। आखिर बात क्या है बताइए तब वीडियो बनाने देंगे। आपको किसने बोला वीडियो बनाने को...वीडियो बनाने से कोई फायदा नहीं है। 



अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक प्रेम रंजन ने भी दावा किया कि अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. वीरेंद्र दर्वे अक्सर ही अपनी ड्यूटी से गायब रहते हैं। कोविड केयर सेंटर में 24×7 ड्यूटी में लगे एम्बुलेंस से ड्यूटी के समय वे अपने घर बिहारीगंज लौटते हैं। अगर कोविड केयर सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज़ को खंगाला जाये तो सभी सच्चाई खुद सामने आ जाएगी औऱ पता चल जाएगा कि प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. वीरेंद्र दर्वे कोविड केयर सेंटर में कब-कब कितनी देर ड्यूटी करते हैं।



कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद कोविड केयर सेंटर त्रिवेणीगंज में पिछले बीस दिनों से एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं। इसके बावजूद यहां सरकार के निर्देश के अनुसार 24×7 डॉक्टर औऱ एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है। लेकिन प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र दर्वे की इस लापरवाही से यहां आने वाले मरीजों को तो परेशानी हो रही है साथ ही विभाग की भी बदनामी हो रही है। 


प्रभारी उपाधीक्षक की इस तरह की लापरवाही से अस्पताल संचालन में भी परेशानी हो रही है। ये अपनी ड्यूटी न तो अस्पताल में करते हैं औऱ न ही कोविड केयर सेंटर में। पूरे महीने ये कभी भी अपनी ड्यूटी नहीं करते। अस्पताल में इनके कार्यालय के पास और कोविड केयर सेंटर में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दोनों जगहों के सीसीटीवी फुटेजों को यदि खंगाला जाय तो इनकी लापरवाही और ड्यूटी से गायब रहने की हकीकत खुद सामने आ जाएगी। 

इस मामले पर जब त्रिवेणीगंज एसडीओ शेख जेड हसन से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी अभी मिली है। जिसकी जांच करायी जाएगी। जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।