ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे

बिहार विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट में खुलासा, 31 मार्च 2023 तक 4844 करोड़ रुपये राजस्व बकाया। कई विभागों ने 5 साल से लंबित राशि का विवरण नहीं दिया।

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पेश की गई। इसके बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। इसमें पाया गया है कि बिहार सरकार खुद के लिए राजस्व तक नहीं वसूल पा रही है। सरकार की ओर से जो रिपोर्ट आज पेश की गई, उसमें साफ तौर पर कहा गया है कि 31 मार्च 2023 तक 4844 करोड़ 46 लाख रुपये राजस्व बकाया थे, जिनमें से 1430 करोड़ 32 लाख रुपये 5 वर्षों से अधिक समय से लंबित थे।


बिक्री व्यापार कर पर 2371 करोड़ 90 लाख रुपये बकाया हैं, जिनमें 1289 करोड़ 39 लाख रुपये 5 साल से अधिक समय से लंबित हैं। माल एवं यात्रियों पर कर के रूप में 248 करोड़ 58 लाख रुपये राजस्व बकाया हैं। विद्युत पर कर एवं शुल्क के रूप में 20 लाख रुपये बकाया हैं। वस्तु एवं सेवाओं पर 3 करोड़ 25 लाख रुपये बकाया हैं।


राज्य उत्पाद पर 54 करोड़ 30 लाख रुपये तथा खनन एवं धातुकर्म उद्योग पर 1505 करोड़ 16 लाख रुपये बकाया हैं। खान एवं भूतत्व विभाग ने 5 वर्षों से अधिक समय से लंबित बकाया का विवरण नहीं दिया है। राशि वसूली के लिए भू-राजस्व के रूप में नीलामवाद दायर किया गया है।


वाहनों पर कर के रूप में 183 करोड़ 39 लाख रुपये बकाया हैं। परिवहन विभाग ने 5 वर्षों से अधिक समय से लंबित बकायों का विवरण नहीं दिया है। विभाग ने लंबित बकाए की स्थिति भी स्पष्ट नहीं की है। भू-राजस्व में 302 करोड़ 47 लाख रुपये का राजस्व बकाया है। इस विभाग ने भी 5 वर्षों से अधिक समय से लंबित बकाया का विवरण नहीं दिया है।मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन फीस के रूप में 215 करोड़ 61 लाख रुपया बकाया है, मद्य निषेध विभाग ने भी 5 वर्षों से अधिक समय से लंबित बकाया का विवरण नहीं दिया।