महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
07-Oct-2020 09:19 AM
PATNA: विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर एलजेपी के अंदर से आ रही है. पूर्व विधायक और एलजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. सुनील पांडे अब तरारी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.
फर्स्ट बिहार से बातचीत में सुनील पांडे ने कहा है कि वह तरारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. लगातार क्षेत्र की जनता और समर्थक उनकी उम्मीदवारी का इंतजार कर रहे थे और अब उन्होंने पार्टी के बंधन से मुक्त होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. सुनील पांडे आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
सुनील पांडेय सबसे पहली बार 2000 में पीरो विधानसभा से समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और वह जीत गए. उसके बाद वह जेडीयू के टिकट पर कई बार चुनाव जीते हैं. इस बीच वह जेडीयू से अलग हो गए और वह एलजेपी में शामिल हो गए. 2015 में उनकी पत्नी को एलजेपी ने तरारी से उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह विधानसभा का चुनाव हाए गए. लेकिन 2020 में सुनील पांडेय ने एलजेपी का साथ छोड़ दिया है. उनके भाई हुलास पांडेय कई सालों से एलजेपी के साथ हैं. सुनील पांडेय पर कई हत्या, अपहरण समेत दो दर्जन मामले दर्ज हैं.