BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
25-May-2020 05:52 AM
PATNA : पटना में कोरोना वायरस का आंकड़ा बढ़कर 200 के पार जा चुका है। रविवार को पटना के चार अलग-अलग इलाकों में नए मरीज पाए गए। यह सभी अन्य राज्यों से आए प्रवासी हैं। रविवार को पटना में जो चार नए पॉजिटिव मामले पाए गए उनमें संपतचक बैरिया, दीदारगंज, कुम्हरार और मंदिरी का इलाका शामिल है।
पटना के नए मरीजों की उम्र 18 साल, 20 साल, 35 साल और 36 साल है। दीदारगंज में जिस मरीज को पॉजिटिव पाया गया वह हैदराबाद से आया था जबकि संपतचक बैरिया में पॉजिटिव पाए गए तक की पहचान सूरत से आए प्रवासी के तौर पर हुई है। कुम्हरार में पॉजिटिव मिला शख्स हरियाणा से जबकि मंदिरी में जिस व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया वह मुंबई से पटना पहुंचा था। इन नए केसों के सामने आने के बाद मेडिकल और प्रशासन की टीम इनका चेन तलाशने में जुट गई है। राजधानी के इन सभी इलाकों में नए मरीजों से जुड़े चेन का सैंपल लेने की कार्रवाई की जाएगी।
पटना में पिछले 64 दिनों के अंदर संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 200 पहुंच गया है। रविवार को बिहार में 180 नए मरीज मिले जबकि एक मरीज की मौत हो गई। राज्य के अंदर कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 2574 पहुंचा है और जिस मरीज की मौत हुई वह एनएमसीएच में भर्ती था।