ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

सूडान में बड़ा धमाका, 18 भारतीयों की मौत, भीषण विस्फोट में 130 लोग घायल

सूडान में बड़ा धमाका, 18 भारतीयों की मौत, भीषण विस्फोट में 130 लोग घायल

04-Dec-2019 06:23 PM

SUDAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है सूडान से जहां एक भीषण विस्फोट हुआ है. इस धमाके में 18 भारतीयों समेत कुल 23 लोगों की मौत हुई है. इस बड़े हादसे में 130 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ईंधन टैंकर के गैस अनलोड करने के दौरान यह धमाका हुआ है. 


घटना सूडान की राजधानी खार्तूम की है. जहां एक चीनी मिट्टी की एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना की पुष्टि की है. विदेश मंत्री ने कहा, 'मुझे अभी सलूमी स्थित एक फैक्ट्री में विस्फोट की जानकारी मिली है. इस हादसे में 18 भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सलोमी फैक्ट्री में विस्फोट उस समय हुआ, जब वहां एक ईंधन का टैंकर गैस अनलोड कर रहा था.



खार्तूम राज्य पुलिस ने कहा कि घायलों को खार्तूम, उत्तरी खार्तूम और ओम्डर्मन शहरों के पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. भारतीय दूतावास के अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं. 24 घंटे इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की गई है +249-921917471. दूतावास सोशल मीडिया पर जानकारी दे रहा है. श्रमिकों और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं. सूडान में मौजूद भारतीय दूतावास के मुताबिक, शवों के बुरी तरह से झुलस जाने की वजह से शवों की पहचान नहीं हो पा रही है.