पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
29-Jul-2020 03:41 PM
PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या के मामले में घटनाक्रम तेजी से बदलता जा रहा है. ताजा खबर ये है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मसले पर बिहार के मुख्यमंत्री से लंबी बात की है. मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत के दौरान कहा कि वे सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए हर कदम उठाने को तैयार हैं.
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर दी जानकारी

सुब्रमण्यम स्वामी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. स्वामी ने ट्वीट किया है.
“मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से टेलीफोन पर बातचीत की है. नीतीश कुमार से बातचीत में मैंने सुशांत सिंह मामले में बिहार पुलिस के एक्शन की तारीफ की है. पटना पुलिस को एफआईआर और उसके बाद तहकीकात के लिए फ्री हैंड दिये जाने की भी मैंने तारीफ की है. अब जब दो राज्यों की पुलिस मामले की जांच कर रही है तो मैं सीबीआई जांच के लिए पहल करूंगा. नीतीश कुमार ने मुझसे कहा है कि उन्हें सीबीआई जांच से कोई आपत्ति नहीं है. वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि सुशांत को इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो.”
CBI जांच की संभावना बढ़ी
सुब्रमण्यम स्वामी की पहल के बाद सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण में सीबीआई जांच की संभावना बढ़ने लगी है. दरअसल किसी एक मामले में दो राज्यों की पुलिस जांच नहीं कर सकती. लेकिन महाराष्ट्र की सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से कराने को तैयार नहीं है. हालांकि मामला कोर्ट पहुंचने वाला है. ऐसे में कोर्ट सीबीआई जांच का आदेश दे सकता है.
सुब्रमण्यम स्वामी कई दिनों से सुशांत सिंह राजपूत मामले को उठा रहे हैं. उन्होंने अपने वकील इशकरण सिंह भंडारी को इस मामले की जांच कर कोर्ट तक जाने का निर्देश दे रखा है. भंडारी ने अपनी टीम के साथ सुशांत सिंह मामले के सारे पहलु की पडताल की है जिसमें मुंबई पुलिस की कई गड़बड़ियां सामने आयी हैं. ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि कोर्ट में मुंबई पुलिस की फजीहत हो सकती है और मामले सीबीआई जांच करायी जा सकती है.