मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
04-Sep-2022 07:32 PM
SIWAN: बिहार के सिवान में एक कोचिंग टीचर ने मर्यादाओं को तार-तार कर दिया. उसने कोचिंग में पढ़ने आय़ी छात्रा को प्रोपोज किया. कोचिंग टीचर ने अपनी स्टूडेंट से कहा-आई लव यू. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसका अंदाजा टीचर को नहीं था. लोगों ने न सिर्फ उसे जमकर पीटा बल्कि बीच सड़क पर कान पकड कर उठक बैठक भी करायी. इसका वीडियो भी वायरल हो गया है. सिवान से एक शिक्षक का उठक-बैठक लगाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उठक बैठक कर रहा शिक्षक कोचिंग में पढाता है, जिसके बारे में ये शिकायत थी कि वह छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता था. लेकिन सबसे बडी गलती उसने तब कर दी जब एक छात्रा को प्रोपोज कर दिया. कोचिंग के शिक्षक ने छात्रा को आई लव यू बोला. जब ल़डकी ने इसका विरोध किया तो शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी भी की.
वाकया सिवान जिले के महाराजगंज इलाके का है. रसिक टीचर को पकड़कर लोगों द्वारा पिटाई करने का वीडियो पूरे जिले में वायरल हो गया है. वीडियो में कोचिंग टीचर उठक-बैठक करते हुए माफी मांगता दिख रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहे शिक्षक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के गौर गांव के रहने वाले सत्येंद्र प्रसाद के रूप हुई है. लोगों ने सत्येंद्र प्रसाद की जमकर खबर ली है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सत्येंद्र प्रसाद महाराजगंज में कई जगहों पर इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के कोचिंग संस्थाओं में पढ़ाता है. सत्येंद्र प्रसाद अक्सर कोचिंग में पढने आने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था. हाल ही में उसने कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा से अपने प्यार का इजहार कर दिया. उसने लड़की को आई लव यू बोल दिया. टीचर के इस व्यवहार को देखकर छात्रा हैरान रह गयी. उसने टीचर के प्रस्ताव को तुरंत नकार दिया. छात्रा ने टीचर के व्यवहार का विरोध भी किया. छात्रा का कहना है कि विरोध करने पर शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की.
टीचर के व्यवहार से परेशान लडकी ने उसकी गंदी हरकत की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी. इससे पूरा परिवार नाराज हो उठा. उन लोगों ने शिक्षक को सबक सिखाने की सोंची. आरोपी शिक्षक कोचिंग से वापस लौट रहा था, तो लड़की के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. नाराज लोगों ने टीचर की पिटाई की और बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर उससे उठक बैठक करायी. इसका वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि मामले की कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गयी है. महाराजगंज थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल की जानकारी उन्हें मिली है लेकिन अभी तक दोनों तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है. फिर भी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.