Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
15-Aug-2020 08:33 AM
PATNA : पटना के टॉप टेन अपराधियों में से एक माणिक सिंह को एसटीएफ ने हजारीबाग में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. माणिक ओक सप्ताह से हजारीबाग के चंद किलोमीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान में रह रहा था.
एसटीएफ की टीम जैसे ही गुरुवार को वहां पहुंची तो कुख्यात अपराधी डर से कांपने लगा. हाथ-पांव जोड़कर एनकाउंटर के डर से गिड़गिड़ाने लगा. एसटीएफ की टीम ने उसे पकड़कर पटना पुलिस के हवाले कर दिया.
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांडव सेना के संचालकर संजय सिंह को गोली मारने वाले माणिक गिरोह के दो गुर्गों उज्जवल औऱ वीरु को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने आरा के चांदी थाना के खनगाव से पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी करते हुए हथियार के साथ तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है.
बता दें कि नौबतपुर के शंभूपुरा का रहने वाला माणिक अपने पिता मनोज सिंह के साथ मिलकर बाप- बेटा गिरोह का संचालन करता है. हाल ही में उसने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से 50 लाख की रंगदारी नहीं मांगी थी, वहीं रंगदारी नहीं देने पर कंपनी की साइट पर जाकर उसके गुर्गों ने गोलीबारी और बमबाजी की थी. बाप -बेटा गिरोह व्हाट्सएप पर कॉल करके कारोबारी और ठेकेदारों से रंगदारी मांगता था. 12 साल की उम्र में ही हथियार उठा चुका कुख्यात माणिक ने सबसे पहले खगौल में एक मार्बल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने जमशेदपुर में कुख्यात रंजीत चौधरी के साथ मिलकर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी.