ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / STET अभ्यर्थियों पर फिर से चटकी लाठी, गर्दनीबाग में गेट तोड़ा तो पुलिस...

STET अभ्यर्थियों पर फिर से चटकी लाठी, गर्दनीबाग में गेट तोड़ा तो पुलिस का एक्शन

25-Feb-2022 04:13 PM

By ASHMIT

PATNA : राजधानी पटना में एसटीइटी अभ्यर्थियों पर आज लगातार दूसरे दिन पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। दरअसल, 2019 एसटीइटी के अभ्यर्थी आज नियुक्ति पत्र मिलने में देरी के खिलाफ विधानसभा मार्च के लिए निकले थे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग धरना स्थल का गेट तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करते हुए उन्हें भगना पड़ा।


एसटीइटी 2019 की मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों ने आज विधानसभा मार्च का कार्यक्रम तय कर रखा था। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी सुबह से ही गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंच गए थे। अभ्यर्थी सरकार से जल्द नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे हैं। दोपहर बाद तकरीबन 2:00 बजे इन्होंने गर्दनीबाग धरना स्थल से विधानसभा की तरफ मार्च करने की रणनीति बनाई थी।


इसे देखते हुए प्रशासन ने गर्दनीबाग धरना स्थल के आसपास वाले सभी गेट को बंद कर दिया था। सैकड़ों की संख्या में मौजूद अभ्यर्थियों ने गेट को तोड़ डाला। जिसके बाद उनका मार्च विधानसभा की तरफ आगे बढ़ने लगा। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए अभ्यर्थियों को रोका है।


इसके पहले गुरुवार को भी पटना में एसटीइटी 2019 के नॉन मेरिट धारी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान वह सचिवालय में घुस गए थे। आक्रोशित अभ्यर्थियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को गुरुवार के दिन भी लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस दौरान कई अभ्यर्थी घायल भी हुए थे। पुलिस ने तकरीबन आधा दर्जन अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया था। आज लगातार दूसरे दिन भी लाठी चार्ज किया गया है।