Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Bihar News: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात: बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान, जानिए रुट और टाइम-टेबल Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस बेगूसराय में भोजपुरी के अश्लील गानों पर पिस्टल लहराते डांसर का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार
06-Aug-2020 05:48 PM
PATNA : सुशांत केस की तहकीकात करने मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम के 4 सदस्य वापस ले पटना आ चुके हैं मुंबई से वापस लौटे टीम के सदस्यों ने पटना आईजी संजय कुमार को पूरे केस से अपडेट कराया है लेकिन बिहार पुलिस के 4 अधिकारियों के साथ भी वही हाल होता जो पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी के साथ हुआ। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि अगर पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने चालाकी नहीं दिखाई होती तो टीम के चार अन्य सदस्य विनय तिवारी के साथ क्वारन्टीन कर दिए जाते।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी लगातार बिहार की टीम के सदस्यों के बारे में जानकारी मांग रहे थे। मुंबई पुलिस से पटना के सीनियर एसपी को एप्रोच कर यह जानकारी लेना चाहती थी कि टीम के बाकी सदस्य कहां है लेकिन उपेंद्र शर्मा ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी साझा नहीं की। सीनियर एसपी उपेंद्र शर्मा लगातार अपनी टीम के सदस्यों के साथ संपर्क में थे लेकिन उनका लोकेशन लीक नहीं होने दिया।
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि बीएमसी ने भले ही विनय तिवारी को पर एक्टिंग किया हो लेकिन मुंबई पुलिस बिहार के अन्य अधिकारियों के बारे में जानकारी लेना चाह रहे थे। उनका मकसद इस जानकारी को बीएमसी के साथ साझा करना था और फिर विनय तिवारी के साथ बाकी के 4 अधिकारियों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया जाता। सीनियर एसपी ने इस मामले में गोपनीयता बरती और इसका नतीजा है कि सुशांत केस की शुरुआती जांच के बाद टीम के 4 सदस्य अहम जानकारी लेकर पटना वापस लौट आए।