ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / SSB के जवानों ने नेपाल को सिखाया सबक, रक्सौल बार्डर पर मनमानी के...

SSB के जवानों ने नेपाल को सिखाया सबक, रक्सौल बार्डर पर मनमानी के बाद कसी नकेल

06-Jul-2020 11:38 AM

EAST CHAMPARAN  : भारत नेपाल सीमा पर मौजूदा तनाव के बीच ताजा खबर रक्सौल से आ रही है. रक्सौल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने नेपाल को कड़ा सबक सिखाया है. भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने नेपाल की मनमानी देखते हुए उस पर नकेल कस दी है.

भारत नेपाल सीमा के मुख्य नाका मैथिली पुल के दक्षिणी इलाके में भारतीय कस्टम ऑफिस की तरफ से लगाए गए बोर्ड पर नेपाल के अधिकारियों ने अपना बोर्ड लगाने का प्रयास किया. जिसके बाद एसएसबी के जवानों ने उन्हें कड़ा सबक सिखा दिया. भारत की तरफ से एसएसपी के जवानों ने नेपाल के अधिकारियों को तत्काल बोर्ड लगाने से रोकते हुए वापस भेज दिया. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान थोड़ी देर के लिए बॉर्डर पर तनाव की स्थिति भी बन गई. भारत की तरफ से एसएसबी जवानों ने जब नेपाल के अधिकारियों का प्रतिरोध किया तो वहां तैनात नेपाली पुलिस के जवानों ने उस लोकेशन को अपना बताते हुए जबरन बोर्ड लगाने की बात कही, लेकिन भारतीय एसएसबी के जवान टस से मस नहीं हुए और आखिरकार नेपाल को बैकफुट पर जाना पड़ा. नेपाल के सुरक्षाकर्मियों को लीड कर रहे  विकास नाम के अधिकारी ने पूरा फसाद खड़ा किया. जैसे ही एसएसबी को इस बात की जानकारी मिली कि कस्टम ऑफिस के बोर्ड पर नेपाल अपना बोर्ड लगा रहा है, डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर नेपाली अधिकारियों को कड़ा सबक दिया.

भारत के कड़े रुख से भड़के नेपाल ने मैथिली पुल पर तैनात अपने जवानों से कहा है कि वह केवल नेपाली नागरिकों को ही अपनी सीमा में आने दे, इसके अलावा किसी अन्य की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने का फैसला भी नेपाल ने किया है. आपको बता दें कि नेपाल और भारत सीमा पर कई जगह पहचान के लिए लगाया गया पिलर गायब है. नो मैंस लैंड में भी नेपाल की तरफ से अतिक्रमण किए जाने की खबर आ रही है जिसके बाद अब भारतीय एसएसबी ने बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है.