अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Feb-2023 09:11 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मुजफ्फरपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने महादेव से राज्यवासियों की उन्नति और खुशहाली की कामना की।
सन ऑफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध मुकेश सहनी सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां राज डीहजीवर पंचायत में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा व शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इस यज्ञ में शामिल होकर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मुकेश सहनी ने अपने संबोधन में कहा कि सद्कर्म, परोपकार और दूसरों की मदद करना ही असली इंसानियत है। श्रीमद्भागवत कथा भी मनुष्य को यही सीख देती है। हम चाहे किसी भी जाति या धर्म के हो लेकिन हमारे लिए सबसे पहले इंसान और इंसानियत है।
अपने संबोधन में मुकेश सहनी ने कहा कि आज के दौर में जहां हर किसी की एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा लगी हुई है। लोग दूसरों के लिए भी वक्त नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे आयोजन से लोगों को एक दूसरे से मिलने का मौका भी मिलता है। ऐसे आयोजनों से मन में सात्विक विचार भी आते हैं। दूसरों की मदद करने की प्रवृत्ति भी बढ़ती है। मुकेश सहनी ने महादेव से बिहारवासियों की खुशहाली की भी कामना की।

