चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
12-Feb-2020 07:20 AM
BHAGALAPUR : बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में अब आरोपियों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई होगी। मेसर्स कलिंगा के मालिक एनवी राजू की संपत्ति 15 फरवरी को जप्त की जाएगी। एनवी राजू की तीन जगहों पर अचल संपत्ति को ज़ब्त किया जाना है जिसके लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी की गई है।
मेसर्स कलिंगा के मालिक एनवी राजू की अचल संपत्तियों की जब्ती के लिए बैंक ने आग्रह किया था जिसके बाद भागलपुर के सदर एसडीओ ने मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की है। एनवी राजू सृजन घोटाले में आरोपी है। सदर एसडीओ की तरफ से संपत्ति जब्ती के लिए शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मणिकांत गुप्ता, कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को मजिस्ट्रेट के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है। 15 फरवरी को संपत्ति जब्ती के दौरान। विधि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
वह सृजन घोटाला के एक अन्य आरोपी नाजरत शाखा के पूर्व नाजिर अमरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति भी मिल गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलाधिकारी को आदेश दिया था कि नाजिर अमरेंद्र के विरूद्ध अभियोजन की स्वीकृति देते हुए मौजूदा नाजिर ओमप्रकाश के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करें। आपको बता दें कि सृजन घोटाले में नाजरत शाखा से 220 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी हुई थी जिसे लेकर चार अलग-अलग मामले भी दर्ज कराए जा चुके हैं।