मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
11-Sep-2022 05:43 PM
PATNA: कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीय 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली चित्रगुप्त पूजा की तैयारियां पूरे पटना महानगर में जोरशोर से शुरू कर दी गई है। आज भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद और चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष आरके सिन्हा ने यह बात सहाय सदन में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित भगवान चित्रगुप्त जी के सामूहिक विसर्जन हेतु बैठक में कही।
उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को सामूहिक विसर्जन के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसके बाद भाई-भोज की भी व्यवस्था होगी।दानापुर से लेकर पटना सिटी तक की विभिन्न चित्रगुप्त पूजा समितियों की एक बड़ी बैठक भी इस संबंध में की गई है। इसके अलावा लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा नए स्थानों पर भी भगवान चित्रगुप्तजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
RK सिन्हा ने बताया कि सभी चित्रगुप्त पूजा समितियों ने भगवान चित्रगुप्त की सभी मूर्तियों को सामूहिक रूप से पटना सिटी के चित्रगुप्त घाट (पुराना नाम नौजर घाट ) स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर परिसर के तालाब में विसर्जित करने का निर्णय लिया है। चित्रगुप्त पूजा के विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर पूरे पटना शहर को तोरणद्वारों से सजाने का भी फैसला लिया गया है।
चित्रगुप्त पूजा को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए कई समितियों का भी गठन किया गया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं से चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की सभी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा। सामूहिक विसर्जन समिति के संयोजक सुजीत कुमार वर्मा ने पूरे क्षेत्र को 11जोन में विभक्त किये जाने की बात कही। इसके लिए सभी क्षेत्र के प्रभारी के साथ दो-दो सह प्रभारी बनाए गए हैं।
बैठक में पटना की लगभग 75 पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों के अतिरिक्त सुदामा प्रसाद सिन्हा, चंद्रमोहन सक्सेना,नवीन सिन्हा,संजय कुमार सिन्हा,मनोज कुमार मनोज,अनूप कुमार सिन्हा,कुमार अनुपम के साथ मंदिर कमिटी के सदस्य और पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।