ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा

Spicejet की मुसीबत और बढ़ी, अब एमडी अजय सिंह पर धोखाधड़ी का केस

12-Jul-2022 09:31 AM

DELHI : देश की बड़ी विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्पाइसजेट के विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग के साथ-साथ कई तरह की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी रही लेकिन अब जो नया मामला सामने आया है वह स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह से जुड़ा हुआ है। स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। अजय सिंह के खिलाफ धारा 420 के साथ-साथ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है।


स्पाइसजेट के प्रबंध निदेशक अजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने शेयर आवंटित करने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की। कंपनी के शेयर आवंटन में धोखाधड़ी का आरोप अमित अरोड़ा नाम के शख्स ने लगाया है। अमित अरोड़ा के मुताबिक अजय सिंह में 10 लाख शेयरों की फर्जी डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप दी और उन्हें स्पाइसजेट के 10 लाख शेयर देने का वादा किया था। शिकायतकर्ता अमित अरोड़ा के मुताबिक उन्हें जो डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप दी गई उसे बाद में पुराना बताते हुए अमान्य करार दिया गया। इसके बाद उन्होंने कई बार अजय सिंह से संपर्क किया लेकिन ना तो उनके शेयर ट्रांसफर किए गए और ना ही पैसे ही वापस हुए।


अजय सिंह के खिलाफ यह मामला गुरुग्राम के सुशांत लोक थाने में दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता ने अजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420/ 406/ 409/ 415/ 417/ 418 के तहत केस दर्ज कराया है। इस मामले में स्थानीय थाने के प्रभारी का कहना है कि आई आर दर्ज कर ली गई है और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।