Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
07-Jan-2024 04:52 PM
By First Bihar
DESK: स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चलता था। केंद्रीय अपराध शाखा को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। सीसीबी ने 6 जनवरी की देर रात छापेमारी की और देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया। इस दौरान इस धंधे में फंसी 44 युवतियों को वहां से निकाला गया। वही 34 लोगों को हिरासत में लिया गया।
देह व्यापार के धंधे में 44 महिलाओं को स्पा सेंटर के नाम पर लगाया गया था। इनमें कुछ विदेशी महिलाएं भी शामिल है। जिन्हें पुलिस ने छापेमारी कर इस धंधे से बचाया। मामला बेंगलुरू के महादेवपुर थाना क्षेत्र की है जहां स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चलने की जानकारी केंद्रीय अपराध शाखा को हुई जिसके बाद वहां पुलिस ने छापेमारी कर 44 महिलाओं को बचाया।
वही 34 लोगों को हिरासत में लिया जिसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने बारी-बारी से हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ की और पूरी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम हो रहा था। यहां विदेश से भी लड़कियों को लाया गया था। दूसरे राज्यों से भी यहां लड़कियों को मंगवाया जाता था।
फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक अनिल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट की बात सामने आने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। वही स्पा सेंटर में काम करने वाली महिलाओं को वापस उनके घर भेजने में पुलिस जुटी हुई है।