ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / SP ऑफिस के कलर्क ने किया सुसाइड, पत्नी के साथ चल रहा था...

SP ऑफिस के कलर्क ने किया सुसाइड, पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

29-Sep-2020 12:49 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD :  एसपी कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क सुधीर कुमार सिन्हा ने आज सुबह नगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दूसरे लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब उनके घर पर खाना बनाने के लिए मेड आई. 

मंगलवार को खाना बनाने पहुंची मेड जब कमरे में पहुंची तो देखा कि सुधिर फंदे से कमरे में लटक रहे हैं. जिसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. बताया जा रहा है कि सुधिर अपने क्वार्टर में अकेले रह रहे थे. मंगलवार की सुबह वह रोज की तरह मॉर्निंग वाक पर भी निकले थे.  उसके बाद कमरे में आकर गमछे का फंदा बनाकर झूल गए.  

दूसरे लोगों को घटना की जानकारी तब मिली जब मेड खाना बनाने घर पहुंची. मेड की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को निचे उतारा पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सुधीर कुमार के  आत्महत्या किये जाने की खबर सुनते ही एसडीपीओ अनूप कुमार एवं थानाध्यक्ष अंजनी कुमार मौके पर  पहुंचे और मामले की जानकारी ली. 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुधीर की  दूसरी शादी पटना के पोस्टल पार्क मुहल्ले में हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक था मगर धीरे धीरे पत्नी के साथ सम्बन्ध कुछ कड़वे हो चले थे. इसी मामले को लेकर पिछले वर्ष उनके आवास पर मारपीट की घटना घटी थी. जिसका मामला अदालत पहुंच था और एक व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ा था. धीरे धीरे विवाद बढ़ता गया और वे तनाव में रहने लगे. हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.