ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / SP ने लिया बड़ा एक्शन, 4 दारोगा सस्पेंड, जिले के 25 थानेदारों का...

SP ने लिया बड़ा एक्शन, 4 दारोगा सस्पेंड, जिले के 25 थानेदारों का रोका वेतन

10-Mar-2021 03:23 PM

MOTIHARI : जिले के एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस कप्तान ने बड़ा एक्शन लेते हुए चार दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने 25 थानेदारों का वेतन रोकने का आदेश दिया है. एसपी के इस एक्शन से जिला पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. वहीं दूसरी ओर जिले के लोग एसपी के इस सख्त कदम की काफी तारीफ कर रहे हैं.


काफी तेजतर्रार आईपीएस माने जाने वाले मोतिहारी के एसपी नवीन चंद्र झा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार थानों के दारोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. जिन थानेदारों को निलंबित किया गया है, उनमें ढाका, संग्रामपुर, मधुबन और पताही थाना में पदस्थापित दारोगा शामिल हैं. इनके अलावा एसपी नवीन चंद्र झा ने अगले आदेश तक मोतिहारी के 25 थानेदारों का वेतन रोकने का आदेश दिया है. पुलिस कप्तान ने इतने सख्त तेवर को लेकर जिला पुलिस महकमे में अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है.


पुलिस सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक हत्याकांडों में गिरफ्तारी और रोड सुरक्षा एप को डाउनलोड नहीं करने के मामले में एसपी ने कड़ा तेवर अख्तियार किया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जब तक टास्क पूरा नहीं होगा, तब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं होगा. अगर रविवार तक एप डाउनलोड का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो थानाध्यक्षों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कीजाएगी.


एसपी ने  थानाध्यक्षों को 21 हजार लोगों तक रोड सुरक्षा सप्ताह का जारी एप डाउनलोड कराने को कहा है. गौरतलब हो कि अबतक मात्र 3 हजार लोगों तक ही थानाध्यक्षों द्वारा यह एप डाउनलोड कराया गया है. सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों के अन्दर पड़ने वाले पेट्रोल पंप, बैंक, एटीएम और सीएसपी बैंक का सूचना संग्रह कर उन सभी की तस्वीर भेजें व उनपर सुरक्षा का इंतजाम करें.