दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jun-2022 09:56 PM
By Sonty Sonam
BANKA: थाने में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद बिहार पुलिस के जवान की शादी मंदिर में करायी गयी। दरअसल पांच साल वह करिश्मा नाम की लड़की से प्यार करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का वादा मिथिलेश ने करिश्मा से जरूर किया लेकिन जब भी शादी की बात लड़की कहती वह कोई ना कोई बहाना बनाने लगता था। बात जिले के एसपी तक पहुंच गयी। फिर क्या था एसपी के निर्देश पर टाउन थाने के पुलिस पदाधिकारियों ने कॉन्स्टेबल की शादी मंदिर में करवाई।
बांका पुलिस लाइन में पदस्थापित जवान मिथिलेश पासवान का प्रेम प्रसंग मुंगेर जिले के कलारामपुर गांव निवासी करिश्मा कुमारी से पिछले पांच साल से चल रहा था। लेकिन जब करिश्मा से मिथिलेश से शादी की बात कहती वो इनकार कर देता। कभी कुछ बहाना कहकर तो कभी कुछ कहकर। शादी की बात सुनते ही वह मौके से नौ दो ग्यारह हो जाता था। लड़की को पांच से शादी का झांसा देकर उससे मिलता जुलता था उससे प्यार का इजहार करता था लेकिन शादी के नाम पर उसके पसीने निकलने लगते थे।
इस बार प्रेमिका ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। लड़की अपने परिवार वालों के साथ जिले के एसपी डा. सत्यप्रकाश के पास पहुंच गई। जहां एसपी के निर्देश के बाद शनिवार देर शाम दोनों की शादी बांका थाना के मंदिर में कर दी गई। जहां प्रेमी और प्रेमिका दोनों के परिवार वाले मौजूद रहे। एसपी के निर्देश के बाद भी शुक्रवार की रात बांका थाना में हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद शनिवार की दोपहर निबंधन कार्यालय में दोनों की शादी को निबंधित टाउन थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुजीत वारसी ने करायी।
इसके बाद कोर्ट कैंपस शिव मंदिर में मिथिलेश ने सैकड़ों के लोगों के सामने करिश्मा की मांग में सिंदूर भरा। इधर करिश्मा भी अपने प्यार को पाकर काफी खुश नजर आई। इस शादी का गवाह बनने के लिए मिथिलेश केे बड़े भाई सौरव भी पहुंचे हुए थे। दोनों ही परिवार ने नव दंपति को ढेर सारा आशीर्वाद देकर विदा किया। करिश्मा के पिता ने बताया कि मिथिलेश के घर महेषी में करिश्मा की मौसी का घर है। वहीं मिथिलेश और करिश्मा दोनों एक दूसरे के करीब आएं थे। बहरहाल दोनों ही परिवार इस शादी से खुश नजर आए। मिथिलेश के भाई ने बताया कि छोटे भाई की खुशी में ही सबकी खुशी है। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है.