चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
13-Feb-2020 08:11 PM
By DEEPAK
BAGHA: ये कहावत तो जरुर सुनी होगी अपने की जिंदगी चाहे कितने भी इम्तेहान लेले लेकिन होता वही है जो किस्मत को मंजूर हो , ऐसा ही हुआ 9 साल एक बच्चे के साथ जिसकी जिंदगी एक फेसबुक पोस्ट ने पूरी तरह से बदल दी. बता दें की सुनील बिहार के एक छोटे से शहर बगहा का रहने वाला है और उसकी उम्र केवल 9 साल ही है मात्र 9 साल की उम्र में सुनील पुरे परिवार भरण पोषण करता था.
दरअसल सुनील के पिता मुखिया राजन की 5 महीने पहले मौत हो गई थी. सुनील के पिता परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उनके कंधों पर 5 बच्चों ,पत्नी एवं उसके वृद्ध मां देखभाल की जिम्मेदारी थी. जाहिर है पिता के निधन के बाद परिवार चलाने की जिम्मेदारी 9 साल के सुनील पर आ गया. जिसके बाद सुनील पिता की तरह ही स्टेशन पर पकौड़ी का ठेला लगाकर पकौड़ी बेचने लगा.
इसी बीच किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर 9 साल के बच्चे की पकौड़ी बेचने की तस्वीर पोस्ट कर दी . जिसके बात इस मासूम की पकौड़ी बेचते हुए वाली तस्वीर लाखों लोगों तक पहुच गई. जीसके बाद तो मदद के लिए अनगिनत हाथ बढ़ने लगे. किसी ने उसके शिक्षा की जिम्मेदारी संभाली तो किसी ने उसके परिवार के भरण-पोषण करने की.
कहते हैं कि मेहनत करने वालों का साथ ईश्वर भी देते हैंं. ठीक ऐसा ही हुआ अनाथ सुनील के साथ. 25 जनवरी को सुनील को लेकर किए गए फेसबुक पोस्ट ने उसकी जिंदगी बदल दी है. कल तक पकौड़ी बेच रहे 9 साल का सुनील फिर से चौथी कक्षा में पढ़ाई करने लगा है.
सोशल मीडिया से संबंधित तमाम नकारात्मक खबरों के बीच इसका सकारात्मक प्रयोग भी हो सकता है, जरूरत है सोशल मीडिया के नकारात्मक तथ्यों को नजरअंदाज कर ऐसे ही लाचार और बेबसों की आगे भी मदद की की जाने की .